Edition

गांधीनगर के मुख्य सड़क की सुधारणा करके स्ट्रीट लाइट लगाएं होलसेल व्यापारी एसोसिएशन की सार्वजनिक बांधकाम विभाग से मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गांधीनगर:प्रतिनिधी- उदय साळुंखे

ता.करवीर (गांधीनगर) तावडे होटल से चिंचवाड रेलवे फाटक इस मुख्य सड़क की सुधारणा करके स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, इस मांग का निवेदन सार्वजनिक बांधकाम विभाग के उपअभियंता शिवाजी इंगवले को होलसेल व्यापारी एसोसिएशन की ओर से दिया गया.
निवेदन में कहा गया है कि, गांधीनगर एक बड़ा व्यापारी क्षेत्र है. इसलिए मुख्य सड़क का चौड़ा और सुरक्षित होना जरूरी है. वर्तमान में मुख्य सड़क पर कुछ गड्ढे पड़ गए हैं. लाइट न होने के कारण दुर्घटनाएं तथा अनुचित घटनाएं घटित हो रही हैं. इसलिए इस सड़क का कॉन्क्रिट्रीकरण व डामरीकरण करके दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, ऐसी मांग की गई.
इस अवसर पर होलसेल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक टेहलानी, उपाध्यक्ष बक्षीराम दर्दा, रवी मलाणी, सेवाराम तलरेजा, रिकी सचदेव, मनोज वंजानी, मुरली अडवाणी, आदि व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित थे.

Vishal Kranti
Author: Vishal Kranti

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail
error: Content is protected !!